एचटी लाइन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। एचटी लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी मनीराम की ८० वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी बुधवार दोपहर खेतों की तरफ शौच करने गयी थीं। महिला गांव निवासी रामनरेश के खेत से निकलने लगी। खेत में खड़े पोल से निकली एचटी लाइन को महिला ने पकड़ लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुछ समय बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना महिला के स्वजनों को दी। स्वजन आनन-फानन में उनको सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की पूछताछ स्वजनों से की। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अच्छे लाल पाल ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *