डीजल इंजन की खरीद के बाद नहीं दिया गया था सेल्फ व बैटरी
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। डीजल इंजन की खरीद के बाद बैटरी तथा सेल्फ मांग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व लाठी डंडे चल गये।एक ने बेलचा मारकर युवक का सिर फोड़ा, तो दूसरे ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने विक्रेता सहित चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर जुनारदारान निवासी विजय कुमार पुत्र रामकिशन ने रामू पुत्र राजेंद्र, हिमांशु पुत्र रामू, पप्पू पुत्र महेश तथा मोहित पुत्र रामपाल निवासी समसपुर के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसने जरूरत के अनुसार 17 अक्टूबर को आयशर डीजल इंजन की खरीदारी की थी। खरीदारी के बाद पूरा रुपया भी दे दिया गया था। आरोप है उसे विक्रेता द्वारा बैटरी तथा सेल्फ नहीं दिया गया था। पीडि़त के अनुसार 21 अक्टूबर की सुबह 9 बजे करीब रोशनाबाद जहां रामू की चक्की स्पेलर के पास दुकान जहां उसके द्वारा पुन: बैटरी तथा सेल्फ की मांग की गई। जिससे आक्रोशित आरोपियों ने गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए तथा लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। आरोप है मारपीट करने वाले आरोपियों में रामू के हाथ में बेलचा था ने सिर पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हिमांशु पुत्र रामू के हाथों में तमंचा था जिसने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में जब शमशाबाद पुलिस से जानकारी की गयी, तो थानाध्यक्ष का कहना था लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज तथा मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस को भेजा गया था। उन्होंने बताया तहरीर नहीं मिली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। —————————–
