फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौर ने अपने भतीजे ९ वर्षीय शिव प्रताप सिंह के जन्मदिन पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। इस दौरान मरीज उन्हें लंबी उम्र की दुआयें देते नजर आये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौर के भतीजे शिव प्रताप सिंह का जन्मदिन था। जन्मदिन को कुछ अंदाज में मनाने के लिए वह अपने भतीजे के साथ डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और वहां वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। वहीं भतीजे ने भी कई मरीजों को अपने हाथ से फल वितरित किये। फल वितरण के दौरान मरीज भतीजे शिव प्रताप सिंह को लंबी उम्र की दुआ देते नजर आये। मरीज फल पाकर काफी प्रसन्न दिखायी दिये। इस दौरान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भाजपा वीरेन्द्र सिंह राठौर, समाजसेवी सुशील सिंह राठौर व कुलदीप सिंह राठौर, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति वर्धन, शामू सिंह, मोनटू आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
भतीजे के जन्मदिन पर ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौर ने मरीजों को वितरित किये फल
