मकर संक्रांति पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व डॉ0 अनीता रंजन ने कम्बल वितरण कर किया भंडारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया में मकर संक्रांति के पर्व पर मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की ओर से कम्बल वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर मेला श्रीरामनगरिया में कम्बल वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। कालेज की डायरेक्टर व नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन, डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में मौजूद साधु संतों व वृद्ध महिलाओं को कम्बल अपने हाथों से वितरित किये। कम्बल पाकर साधु संत प्रसन्न मुद्रा में दिखायी दिये और उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व डॉ0 अनीता रंजन को आशीर्वाद दिया। अपने हाथों से सभी को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

बड़ी संख्या में साधु संत व कल्पवासी भंडारे में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, ध्रुव यादव, अनूप, राहुल वर्मा, प्रवीन, साधना, ममता आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *