फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दियाा। पीडि़त ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तीन नामदर्ज सहित 12 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र प्रीतम नगला भोलेपुर निवासी कार्तिक पुत्र नर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 11 जुलाई को 6:30बजे मजदूरी करके घर आया तो घर के बाहर मोहल्ले के सचिन व निखिल पुत्रगण कल्लू दरवाजे के बाहर शराब पी रहे थे तथा आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब मंैने दरवाजे पर शराब पीने व गाली-गलौज करने से मना किया तो उक्त लोग नाराज होकर चले गये। रात्रि 7:30 बजे निखिल, सचिन, कल्लू अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा व चाकू लेकर घर में घुस आये और मुझे व मेरे पिता तथा भाई को मारापीटा। सचिन ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
