पुलिस को सूचना देने के शक में जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस को सूचना देने के शक में दबंग जेठ ने परिजनों के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी पप्पी देवी पत्नी वीरपाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरे परिवार के कुछ परिजन अन्य गांव वालों के साथ मिलकर चोरी का काम करते है। जब भी पुलिस उनके घर जाती है और पूछताछ करती तो मेरे परिवार के अन्य लोग व उनके साथी मेरे साथ गाली-गलौज करते है। ऐसा कई बार हो चुका है। इन लोगों को यह शक रहता है कि जब भी पुलिस आती है हम बुलाते है। शुक्रवार को भी पुलिस जब पूछताछ करने के लिए घर आयी और वापस चली गई। उसके बाद आरोपी जेठ कल्लू यादव तथा डिब्बी उर्फ रविंद्र पुत्र रघुवंश कुमार, सुरजीत ठाकुर, मुकुल कुमार आये और गाली देने लगे और कहा कि तूने ही पुलिस को सूचना दी होगी। विरोध करने पर सभी ने मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान धमकी दी कि यदि दोबारा पुलिस हम लोगों के यहां आयी तो जान से मार डालेंगे। इस दौरान पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही की बात कही। वहीं सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के नाम शिकायत की गई उनके अलावा पीडि़ता का पति भी पुलिस की टॉपटेन सूची में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *