विवेचक की मांग पर दोहरे हत्याकाण्ड में न्यायालय ने जारी की 82

पांच आरोपी चल रहे है फरार
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज।
दोहरे हत्याकाण्ड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 82 की कार्यवाही करने के लिए थानाध्यक्ष अमृतपुर ने न्यायालय से मांग की थी। जिस पर न्यायालय सीजेएम ने 19 अगस्त को जारी कर दी।
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सरह में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के पांच अभियुक्त अब भी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार धारा 147, 148,149, 307, 302 में वांछित अभियुक्त अनिरुद्ध उर्फ बौखा, समरे, सरविन्द पुत्रगण सुखपाल सिंह, धीरेंद्र पुत्र हरिपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह समस्त निवासीगढ़ ग्राम सरह थाना कोतवाली फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचक प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल थाना अमृतपुर के द्वारा धारा 82 सीआरपीसी संबंधित न्यायालय को 19 अगस्त को जारी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *