
यहां से निकलने वाले राहगीर जिम्मेदारों को कोसते हैं
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर की मेन सडक़ पर पानी बहने से जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं। जिससे राहगीरों का निकलना दूभर है। यहां पर आये दिन कोई न गिरकर चुटहिल हो रहा है। जिससे लोगों में नगर पंचायत के प्रषि रोष देखा जा रहा है।नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 जो कि नगर पंचायत कार्यालय के 100 मीटर आगे फर्रुखाबाद जाने वाले रोड से मेन सडक़ से चलते हुए गांव जोधपुर, जाफर नगर, नगला दुर्गू तथा नया गनीपुर के लोग गुजरते हैं। यहीं पर नया गनीपुर की बस्ती भी बसी है। जहां हर समय जल भराव कीचड़ की स्थिति रहती है। जब लोग निकालते हैं तो जिम्मेदारों को कोसते हैं। यहां पर जलभराव से गड्ढे हो गये हैं। उसमें कई बार लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। साथ ही गाड़ी निकालते समय कीचड़ के छीटों से कपड़े आदि खराब हो जाते हैं। जब भी लोग यहां से गुजरते हैं, तो जिम्मेदारों को कोसते नजर आते हैं। नया गनीपुर की बस्ती के लोग कहते हैं कि इस बस्ती की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जब वोट देने का समय आता है, तो जनप्रतिनिधि दिखायी पड़ते हैं, उसके बाद पीछे मुडक़र कोई नहीं देखता है। कई ग्रामीणों ने यहां तक बताया कि जब मच्छर मारने के लिए हैंगिंग दवा का छिडक़ाव किया जाता है तो भी इस गली को छोड़ दिया जाता है। जिससे यहां संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
