कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निस्लार निवासी मालती पुत्री सुघर सिंह की शिकायत पर देवर श्यामू पुत्र पप्पू उर्फ नरवीर निवासी ग्राम लालजीत नगला जाजपुर कायमगंज व दो अन्य नाम, पता नामालूम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। महिला मालती ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि उसकी शादी २५ फरवरी २०१३ को हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अवनीश कुमार पुत्र पप्पू उर्फ नरवीर के साथ हुई थी। पति अवनीश कुमार आरसीएस में नौकरी करता है। देवर श्यामू की शादी नहीं हुई है। दिनांक ९ अप्रैल २०२२ को मेरे पति के साथ देवर व ननद ने मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। मेरा देवर श्यामू मेरे कमरे में घुस आया और मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सासुरालीजनों जिन्होंने मुझे घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना की शिकायत 112 नंबर पुलिस से की गई। शिकायत के बाद महिला अपने मायके चली गयी। २३ मई को समय करीब 7.00 बजे मेरा देवर श्यामू मेरे मायके आया और परिजनों से कहा कि तुम्हें अभी तुरंत गांव चलना है। जिस पर परिजनों ने उसके साथ भेज दिया। पीडि़ता देवर पर भरोसा करके उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। जब पीडि़ता रात्रि 8.00 बजे लगभग कमालगंज खुदागंज के बीच में पहुंची तो श्यामू ने बाइक खराब होने का बहाना करके सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और मुझसे कहा तुम यही रुको मैं मिस्त्री को बुलाकर लाता हूॅ। थोड़ी देर बाद श्यामू दो लोगो ंको लेकर आया व मुझे पास के मक्के के खेत में खींचकर ले गये व मेरे साथ जोरजबदस्ती कर सामूहिक दुष्कर्म एवं गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। जिससे महिला बेहोश हो गई। होश आने पर महिला अपने मायके पहुंची है और अपने पिता को सारी बात बताई। —————————
