अधिवक्ता की याचिका पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अधिवक्ता राजीव सिंह हाल निवासी टिलिया ग्वाल टोली मूल निवासी गढिय़ा तेरा मोहम्मदाबाद ने याचिका में बताया कि 3 अक्टूबर 2023 को मेरे चाचा सुबह खेत जोत रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के कारण गॉव के ही मान सिंह, सतेंद्र, बबलू, उषा देवी, सुमित, सुधीर, सुखवीर, अभिषेक, बादाम सिंह, अनार सिंह, छविनाथ ने चाचा को चारों तरफ से घेर लिया और अवैध असलहों से मेरे चाचा प्रेम सिंह के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। चाचा के चीखने चिल्लाने पर मेरे परिवारीजन आ गए। जिस पर मेरे चाचा मौके से जान बचाकर भाग गए। उक्त लोगों ने मेरे ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *