फर्रुखाबाद। बाइक से लिफ्ट लेने के बहाने शातिर चोर पकौड़ी दुकानदार राजीव कुमार शाक्य के घर से लाखों रुपए व चांदी के जेवर चुरा ले गया। कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम नगला खैरबंद के मूल निवासी राजीव कुमार पुत्र शिवलाल की नाला बघार तिराहे पर पकौड़ी की दुकान एवं मकान है। राजीव 5 अक्टूबर की रात ग्राम नगला खैरबंद से नाला बघार घर जा रहे थे। जब वह रात 11.40 बजे ढिलावल चौराहे से गुजर रहे थे तो एक अपरिचित व्यक्ति ने यह कहकर लिफ्ट मांगी कि मैं स्टेशन से पैदल आया हूं।
बघार तक जाना है कोई सवारी नहीं मिल रही है। राजीव उस व्यक्ति को बाइक से बिठाकर 11.50 बजे अपने आवास पर पहुंचे। राजीव ने उस व्यक्ति को जाने को कहा तो वह व्यक्ति बोला कि आप अंदर जाओ तब चला जाऊंगा। जब राजीव सटर खोलकर अंदर कमरे में चले गए इसी दौरान अपरिचित व्यक्ति जीने के नीचे छिप गया। राजीव शटर बंद कर कमरे में सो गए दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे उनका बेटा हिमांशु वहां पहुंचा। हिमांशु ने दुकान के सभी सीसीटीवी बंद देखकर पानी भरने वाला रबड़ का पाइप नहीं दिखा। जांच हड़ताल करने पर पता चला कि चोर रबड़ का पाइप रेलिंग में बांधकर मकान से उतरकर चला गया।
उसी ने रात के समय सीसीटीवी बंद कर दिए। राजीव ने अलमारी खोलकर देखी अलमारी के दो झोलों में रखें 9,32000 व 350 ग्राम बजनी चांदी की पायले न देखकर राजीव सदमे में आ गया। राजीव उस व्यक्ति को तलाश करते रहे जब उसका कोई पता नहीं चला तो आज रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।। सीसीटीवी में चोर कैद हो गया है वह लाल रंग की शर्ट व काले रंग की पेंट एवं हवाई चप्पल पहने था। राजीव ने बताया कि जब मैने दुकान का शटर खोला और लाइट जलायी उस समय सीसीटीवी कैमरे चालू थे। तभी चोर सीसीटीवी में कैद हो गया मकान में 7 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं सुबह सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। राजीव ने बताया कि मैंने प्लाट खरीदने के लिए रुपए एकत्र किए थे।
