२० लीटर कच्ची शराब सहित एक गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली के उपनिरीक्षक विश्वनाथ आर्य मय हमराह कांस्टेबिल लवकेश व कांस्टेबिल जितेन्द्र सिंह ने मुखविर की सूचना पर घेराबन्दी कर मोती नगला गाँव से एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराव सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मोनू पुत्र रामपाल ठाकुर निवासी पंछी नगला थाना कायमगंज, चौकी कुआँखेड़ा कायमगंज बताया। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *