कम्पिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उवैश खान उर्फ लालू के रूप में हुई है। जो ग्राम रुदायन थाना कम्पिल का निवासी है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी उवैश खान उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 198/2025 के तहत आम्र्स एक्ट की धारा 3/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
