
नये वोट बनवाने के लिए वितरित किये गये फार्म-६फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वधू सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक नव विवाहित वधुओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा जो वधू अन्य जनपद से विवाह करने के उपरांत इस जनपद में आई हैं उनके फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए तथा जिन वधुओं के वोट नहीं बने हैं उनको नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वोट डालना कितना जरूरी है तथा वोट बनने से वधू का इस जनपद में पहचान पत्र बन जायेगा। जिससे वह इस जनपद में सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नव विवाहित वधू को संबोधित करके बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं अपने वोट के लिए जागरूक हों और मतदानस्थल पर पहुंचकर मतदान करें तथा अपने अनुसार सरकार को चुन सकें। वोट की महत्तवता के बारे में सभी महिलाओं को बताया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए किस प्रकार उनका वोट होना जरूरी है तथा वोट करना जरूरी है। उपस्थित महिलाओं को कहा कि वह अपने आसपास के लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक करें तथा जो लोग वर्तमान में इस जनपद के निवासी हैं और उनका वोट अन्य जनपद में हैं वो अपना वोट बदलवाकर इसी जनपद में बनवा सकते हैं।
