-स्थानान्तरण नीति 2023-24 के अन्तर्गत 20 प्रतिशत की सीमा के तहत 125 आबकारी निरीक्षकों के किये गये तबादले।
-स्पाउस ग्राउण्ड व मुख्यालय के पदों को छोड़कर शेष सभी तबादले पहली बार मेरिट बेस्ड ऑनलाइन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से किये गये।
प्रयागराज।आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को आबकारी विभाग में आबकारी आयुक्त प्रयागराज कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए स्थानान्तरण नीति वर्ष 2023-24 में आने वाले 20 प्रतिशत सीमा तक के 125 आबकारी निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया।इस सम्बन्ध में स्पाइस ग्राउण्ड व मुख्यालय के पदों को छोड़कर शेष सभी तबादले पहली बार मेरिट बेस्ड ऑनलाइन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से किये गये।आबकारी आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्थानान्तरण नीति 2023-24 में तय की गई 20 प्रतिशत की सीमा के अन्तर्गत जिन आबकारी निरीक्षकों द्वारा जनपद में तीन वर्ष व मण्डल में सात वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली गई थी,उन आबकारी निरीक्षकों से मानव सम्पदा पोर्टल पर स्थानान्तरण हेतु आनलाइन दस विकल्प मांगे गये थे।स्थानान्तरित आबकारी निरीक्षकों द्वारा चुने गये उनके विकल्पों के आधार पर ही उक्त स्थानान्तरण किये गये हैं। जिन आबकारी निरीक्षको का स्थानान्तरण उनके द्वारा मांगे गये विकल्पों के अनुरूप नहीं हो सका है,उनका स्थानान्तरण पोर्टल द्वारा रिक्त पदों के सापेक्ष रेण्डम आधार पर किया गया है। स्थानान्तरण की प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अपनाई गई है।
