शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायतें जनपद शाहजहांपुर में शामिल न किये जाने के संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम प्रधान भगवानपुर, शरीफपुर छिछनी, बांसखेड़ा, गुटैटी दक्षिण विकास खण्ड शमसाबाद, तहसील कायमगंज ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा कि हमारी ग्राम पंचायतों के सभी विभागों के कार्य अंग्रेजों के समय से जनपद फर्रुखाबाद में होते आ रहे हैं। गंगाजी का पुल न होने के कारण केवल क्राइम थाना मिर्जापुर था, लेकिन अब पुल बन जाने से हमारा थाना मिर्जापुर से थाना शमसाबाद हो गया है। जिससे अब गंगाजी पर भृंगी ऋषि की तपो भूमि पर हर वर्ष कार्तिक व माघ मेले (रामनगरिया) का आयोजन होता है। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जनपद शाहजहांपुर की जिला पंचायत हमारी ग्राम पंचायतों को अपने जनपद में सम्मिलित करने की फिराक में है, जो सरासर गलत है, क्योंकि हमारी ग्राम पंचायतों से शाहजहाँपुर की दूरी लगभग 70 कि0मी0 है, जबकि फर्रुखाबाद की दूरी लगभग 35 कि0मी0 दूर है। जिससे हमारी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। हमारी ग्राम पंचायतें जनपद फर्रुखाबाद में सही चल रही हैं और हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए हमारी ग्राम पंचायतें जनपद फर्रुखाबाद में ही सम्मिलित रहे।
फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायतें शाहजहांपुर में शामिल किये जाने का विरोध
