बेमौसम बरसात से धान व बाजरे की फसल पर संकट के बादल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बे मौसम बरसात होने से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट रुप से देखी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि पकी खड़ी फसलों को इससे नुकसान होगा। बीती रात से रुक-रुककर हो रही वारिश से किसान परेशान हो उठा है। कस्बा नवाबगंज के गांव जाफर नगर, गनीपुर, हमीरपुर, जोगपुर, सिरमौर बांगर, बरतल, नगला बारग, नगला दुर्गा, डभौआ के लोगों का कहना है कि धान व बाजरे की फसलें पकी खड़ी है। कई लोगों की फसलें कटी पड़ी हैं। ऐसे में फसलें खराब हो जायेंगी। जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। धान की मंडियों में चार की हड़ताल है, वहीं दूसरी ओर वेमौसम बरसात, ऐसे में किसान करे तो क्या करे। खेतों में पानी भर गया है। अब तो खेत सूखने के बाद ही फसलें कटेंगी। किसानों का कहना है कि यदि पानी इसी तरह बरसता रहा, तो फसलें सड़ जायेंगी और उन्हें काफी नुकसान होगा। कई किसानों ने साहूकरों से कर्ज लेकर फसलें बोयी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *