समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान की ओर से ये हमले रात के वक्त किए गए थे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ा संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर शांति समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाकर बमबारी करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों सहित दस की मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब 12 बजे पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले हुए जिसमें 9 बच्चों समेत 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 नागरिक जख्मी भी हुए हैं। उन्होंने बताया है कि हमले खोस्त और कुनर-पक्तिका जैसे इलाकों में किए गए, जहां जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की बमबारी, नौ बच्चों सहित 10 की मौत
