समृद्धि न्यूज। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी खींचतान अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान ने इस्लामबााद में भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाया है। उसने भारतीय उच्चायोग में तैनात राजनयिकों को पानी, गैस और अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।
बताया जा रहा है कि पाइपलाइन वाली गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। राजनयिकों और उनके परिवार के लोगों को ओपन मार्केट में महंगे दामों में गैस खरीदनी पड़ रही है। वहां के स्थानीय विके्रता पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर तक की सप्लाई करने में हिचकिचा रहे हैं यहां तक कि उच्चायोग के अधिकारियों कर्मचारियों के घर अखबार देने से भी मना कर दिया है। जबकि पाकिस्तान की ये हरकत वियना कन्वेंशन का घोर उल्लंघन है, जो दूतावासों के सुचारू संचालन और उनके कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है।
सूत्रों के अनुसार इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर में सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड (एसएनजीपीएल) पाइपलाइन गैस की सप्लाई करती है, लेकिन इसकी आपूर्ति को जानबूझकर रोक दिया गया है। स्थानीय एलपीजी सिलेंडर बेचने वालों को भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने धमकी दी है कि वे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को इसे न बेचें। इस कारण राजनयिकों और उनके परिवारजनों को खुले बाजार से इन्हें खरीदना पड़ रहा है, जो काफी महंगे हैं। इसके लिए भी उन्हें एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।
बौखलाये पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों को पानी, गैस, अखबार देने पर लगाई रोक
