जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के केजी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक फिर तनाव की स्थिति बन गई है। खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जो लगभग 10 से 15 मिनट तक जारी रही।
वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के उप जिला मेंढर के मनकोट सेक्टर में मंगलवार रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर की खबरों को सेना ने असत्य और भ्रमक बताया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वे असत्यापित और भ्रामक जानकारी न फैलाएं।
