समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान को हर पल यही डर सता रहा है कि भारत का बदला बहुत ही खतरनाक और निर्णायक होगा। इसी डर की वजह से पाकिस्तान छटपटा रहा है और लगातार नियंत्रण रेखा एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। उसने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना दे रही करार जबाव
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ हाल ही में हुए पहलगाम के भयानक हमले के बाद भारत गुस्से में हैं। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा एलओसी पर एक बार फिर गोलीबारी की गई है। एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार 26 अप्रैल को कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस हरकत का भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया। श्रीनगर स्थित रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को, कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
