जम्मू-कश्मीर: डल झील में सफाई अभियान के दौरान मिले पाकिस्तान मिसाइल के अवशेष

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फटे पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा बरामद किया गया है। मलबे को जांच के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन के पास भेजा गया है।
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक डल झील में एक सनसनीखेज खोज हुई है। झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की सफेाई टीम को मई में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फटे मिसाइल का मलबा मिला है। यह खोज पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प की याद दिला रही है, जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी थीं। मलबे को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, जहां इसकी जांच शुरू हो गई है। श्रीनगर की डल झील की साफसफाई कर रहे मजदूरों को रविवार को एक मिसाइल का टुकड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया। मजदूरों ने उसे झील से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और सेना ने भी झील से निकले टुकड़े की जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि यह टुकड़ा पाकिस्तान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के समय चलाई गई मिसाइल का टुकड़ा है। झील से बरामद हुए खोल को फिलहाल पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल, बीते 10 मई को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई थी। डल झील में एक मिसाइल जैसी चीज गिरी थी। अधिकारियों के मुताबिक, जब यह चीज डल में गिरी तो झील की सतह से धुआं उठ रहा था। बाद में सुरक्षाबलों ने मलबा निकाला था। उसी दिन, शहर के बाहरी इलाके लासजान से एक और संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। 10 मई को श्रीनगर में कई विस्फोट हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *