समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से भारतीय पोस्टों पर संघर्षविराम उल्लंघन किया। कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में टीएमजी इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार दोपहर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। पीओके की चौकियों से छोटे हथियारों से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की गई। कुछ समय बाद गोलीबारी थम गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और सेना ने क्षेत्र की निगरानी तेज कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की चौकियों से भारतीय सैन्य ठिकानों को छोटे हथियारों से निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। गोलीबारी करीब दोपहर के समय शुरू हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
