
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी है कि बकाया डीए एरियर का भुगतान वर्ष २०१८ में एक प्रतिशत बिल डीए एरियर के तैयार किये गये थे। जिनका भुगतान कोषागार में लगाया गया। बीसी वर्ग के कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया था। एससी वर्ग के कर्मचारियों का बिल कोषागार में फंस जाने के कारण अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। वर्ष २०२२ से अब तक के डीए एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिसे शीघ्र भुगतान कराया जाये। एसीपी से छूटे हुए कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाये। दस वर्ष संतोषजनक सेवा के उपरांत प्रथम एसीपी का लाभ दिया गया था। करीब २५० कर्मचारी वंचित चल रहे है। उन्हें एसीपी का लाभ दिया जाये। पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश कार्ड हम कर्मचारियों को अल्प वेतनभोगी कर्मचारी हैं। परिवार में यदि कोई कर्मचारी बीमार पड़ जाये, तो परेशानी होती है। ऐसे में कैसलेश कार्ड बनवाये जायें। छूटे हुए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, वित्तीय वर्ष २०२२-२३ से रुके है। वेतन भुगतान के बाद भी वेतन वृद्धि लगाना बाकी है। साथ ही सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। जो शीघ्र उपलब्ध कराये जायें। २००९ से छूटे हुए लोगों को वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिला है, उन्हें दिया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदीप कुमार, राम सिंह गौतम, रवीश कुमार गौतम, राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी मौजूद रही।
