स्कूल के शौचालय में सर्प निकलने से मचा हडक़ंप

स्कूल के शौचालय के पास निकला सांप

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शौचालय में जहरीला सांप निकलने से छात्रों में हडक़ंप मच गया। छात्रों के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीण व शिक्षक मौके की ओर दौड़े।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूनियर स्कूल में बुधवार को दोपहर तब हडक़ंप मच गया जब विद्यालय के छात्र-छात्राएं शौचक्रिया हेतु शौचालय को खोला, वैसे ही जहरीला सर्प खड़ा हो गया। यह देख बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन मौके की ओर ग्रामीण व शिक्षक दौड़े। शिक्षक नवनीत कुमार ने बताया की छात्रों के सर्प देखने की बात गलत बताई गई। उन्होंने बताया कि शौचालय की सफाई करने हेतु सफाई कर्मचारी अशोक कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार गए थे। उन्होंने जैसे ही शौचालय खोला, तो सर्प निकलने की बात कहकर चिल्लाने लगे। जब शिक्षक मौके पर पहुंचे, तब तक सर्प गायब हो चुका था। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने सर्प को नहीं देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *