शाहाबाद/ हरदोई, समृद्धि न्यूज। पठकाना रामलीला की राम बारात शोभायात्रा नगर पालिका से सरदारगंज चौकी तक गई। नगर में निर्धारित मार्गो से निकली, समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपनी आलीशान मकान के सामने किया स्वागत और बारातियों को स्वल्पाहार कराकर किया विदा। उनके बाद समिति के संरक्षक हरिनाथ त्रिपाठी ने भी किया स्वागत। स्वागत के समय अध्यक्ष और संरक्षक के साथ उनके कुनबे ने भी स्वागत किया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने बारातियों पर पुष्प बर्षा की। पुष्पबर्षा करने में महिलाओं की महती भूमिका रही। मनमोहक झाँकियाँ देख दर्शकगण मन्त्रमुग्ध हो गए। सम्पूर्ण समिति ने भलीभांति संभाली सभी व्यवस्थाएँ। भारी भीड़ से भी परिलक्षित हुईं अटूट आस्थाएं। बारात में ऋषि, महर्षि, ब्रह्मऋषि एवं देवता गणों को शोभा मनभावन दिखाई दी,
शामिल हुए। गणेश, बरुण, यम, कुबेर, इन्द्र, चंद्र, सूर्य बारात में दिखाई दिए। अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभाष, विश्वास भी सजे धजे दिखे। आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य भी बारात में रहे। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, वाहकों पर आसीन दिखे। सभी देवी माताएँ भी बारात में हुईं सम्मिलित और राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित दशरथ भी अपने वाहनों पर विराजमान दिखे। रथ, रब्बा, हाथी, घोड़े, हँस, मूसक बाराती बने। ठोल, नगाड़े, गाजे, बाजे, तमाम ताम झाम मन मस्तिष्क झंकृत कर गया। शाहाबाद में राम बारात की खूब रही धूमधाम रही।
सड़कों से लेकर अट्टालिकाओं पर अल्हण युवक यौवनाओं की हंसी ठिठोली दिखाई सुनाई दी। वृद्ध माताएँ श्रद्धा से टकटकी बांधे झाकियों को निहार रहीं थीं। राम को निरख निरख कर महिलाएं आल्हादित दृष्टव्य हो रहीं थीं। अल्हण युवा पीढ़ी अति उत्साहित होकर झाकियों को निहार निहार कर तालियाँ बजा बजा कर फूली नहीं समा रही थी। राम बारात में उत्पाती युवक मात्र नृत्यगनाओं के आसपास प्रफुल्लित हो रहे थे। यद्वपि उनका मन उत्साह से लबरेज था। तमाम झंकियों पर तत्समय दर्शकगण अत्यंत भावविभोर होकर झाँकी वाले रामसेवक रस्तोगी की भी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे थे। साथ ही साथ रामलीला मेला समिति परिवार की प्रशंसा के पुल बांधते दृष्टव्य हो रहे थे। आधी रात में सम्पूर्ण रामबारत अंततः पुलिस चौकी सरदारगंज पुलिस चौकी पहुंचकर प्रफुल्लित पुलिस के चौकी प्रभारी जामा मस्जिद धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य उपनिरीक्षक आरक्षी गणों को ड्यूटी करते देखा गयाI
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री रामलीला मेला समिति शाहाबाद के मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित ने जहाँ राम बारात के मध्य रास्ते तक पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहने पर ड्यूटीरत पुलिस कार्मिकों का आभार जताया है। वहीं योगी राज्य में भी परम्पराओं से परे रहकर रामलीला सहित रामबारात की उपेक्षा करने पर सरदार गंज पुलिस चौकी के समस्त स्टॉफ सहित स्थानीय अधिकारियों की अहंकारी मानसिकता पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले तक सरदार गंज चौकी पुलिस के सामने पुलिस राम बारात का स्वागत और समापन कराने की परंपरा निभाती थी परंतु अब वह सब स्मरणीय भूमिकाएं रह गईं हैं I
पठकाना रामलीला की निकली राम बारात शोभायात्रा
