हरदोई/शाहाबाद , समृद्धि न्यूज। हरदोई श्री नवदुर्गा पूजन महोत्सव पंडाल में प्रातः कालीन बेला में पंचम दिवस मां स्कंदमाता की उपासना आराधना समिति के सदस्यों द्वारा की गई ।
पंडाल के मुख्य आचार्य पवन मिश्रा के अनुसार भगवती मां दुर्गा जी के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
भगवान स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण मां दुर्गा जी को इस स्वरूप को स्कंद माता के नाम से जाना जाता है।
स्कंद माता की पूजा करने से आत्म बल बढ़ता है यह देवी ममता की मूरत है और मन के कोमल भावों की शक्ति बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।
सायं कालीन बेला में स्थानीय देव स्तुति श्री हनुमान चालीसा का पाठ के पश्चात मां दुर्गा जी की आरती व मां ज्वाला जी की आरती समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, दीपू अवस्थी व भजन सम्राट दिनेश गोगिया सहित माता रानी के सैकड़ो भक्तों द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अगले क्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश गोगिया द्वारा बिहारी जी व राधा जी के चित्र पर माला पहना कर पूजन अर्चन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। गोगिया व उनकी टीम द्वारा बिहारी जी के बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन सुनाए गए। जिनमें प्रमुख रूप से कर आए गए भजन ,कब आएगा मेरा सांवरिया, हमारी राधा की कौन करे होड़ ,राधा हमारी गोरी गोरी, मैं तो बरसाने को जाऊं मेरे वीर, मेरे उठे हृदय में पीर सखी वृंदावन जाऊंगी, मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना, राधे श्याम राधे श्याम श्याम राधे राधे,आदि सुंदर-सुंदर भजनों को सुनकर सैकड़ो की संख्या में श्याम प्रेमी बार राधा रानी के भक्त एक टक ध्यान लगा मंत्र मुग्ध होकर भक्ति रस में सराबोर होते रहे।
कार्यक्रम में संजय मिश्रा, ध्रुव नारायण मिश्रा, कुशल मिश्रा, अभय गुप्ता,नितांत रस्तोगी, वैभव मिश्रा,राजीव बाजपेयी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
हरदोई: पंचम दिवस मां स्कंदमाता की गई उपासना आराधना
