कंपिल, समृद्धि न्यूज। विमलनाथ चेरिटेबल फाउंडेशन व विमलायतन ट्रस्ट के बैनर तले कस्बे में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूसरे दिन शुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, एनीमिया, हड्डी आदि के मरीजों को भी जाँच के बाद नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गयीं।
नगर के जैन अस्पताल में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मंगलवार को भी दूरदराज से आए ग्रामीणों व नगरवासियों ने परीक्षण कर दवाई व परामर्श लिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 किरन कुकरेजा, डॉ0 शशी नारंग, डॉ0 रुबी सिंह ने महिला मरीजों की जाँच कर एनीमिया आदि बीमारियों की दवाईयां दी।
डॉ एम चोपड़ा, डॉ0 एमजेएस अनंद पित्त पेट यकृत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जाँच कर दवाईयां वितरित कीं। शिविर में लगभग 200 मरीजों के सुगर, ब्लड प्रेसर, खून, हड्डी आदि की जाँच की गयी। वहीं काफी संख्या में जुकाम, बुखार व खुजली के मरीज भी निकले। पुखराज डागा ने बताया कि हर माह आँखों के शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारियों व उनके इलाज के बारे में जागरूक होना चाहिए। अस्पताल में लगातार कैम्प जारी रहेंगे। उन्होंने कहा वह गरीबों की बड़ी से बड़ी बीमारी का नि:शुल्क इलाज के हमेशा अग्रसर रहेंगे। इस दौरान अटल बिहारी मिश्रा, हसनैन चौधरी, सचिन पांडेय, शहाना बेबी, लालाराम शाक्य, सनी आदि लोग मौजूद रहे।
