समृद्धि न्यूज। भीलवाड़ा में विशालकाय चमगादड़ देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। लोमड़ी जैसे चेहरे और पांच फीट पंखों वाला यह जीव वास्तव में हानिरहित है और पर्यावरण के लिए लाभकारी है। वन विभाग ने इसे सुरक्षित प्रजाति बताया। राजस्थान के भीलवाड़ा में दो अजीबोगरीब चमगादड़ दिखने से इलाके में सनसनी फैल गई। शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में ये चमगादड़ दिखे। इनके पंख पांच फीट चौड़े थे। साथ ही दोनों चमगादड़ों की लंबाई तीन फीट थी। एक चमगादड़ तो उड़ गया। दूसरा वहीं पर पेड़ से लटका मिला। जब लोगों ने गौर से उस मृत चमगादड़ को देखा तो पाया कि उसकी शक्ल लोमड़ी जैसी थी।
वन विभाग का मानना है कि इस तरह का चमगादड़ भारतीय उप महाद्वीप में पाए जाते हैं। सुरली कल्याणपुरा गांव के लोगों का मानना है कि इस तरह के चमगादड़ उन्होंने जीवन में पहली बार देखे, मोबाइल से कोई वीडियो बनाने लगा तो कोई फोटो खींचने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने ऐसा जीव पहली बार देखा था। बच्चे और महिलाएं डर के मारे घरों में छिप गए। कुछ महिलाओं ने इसे अपशकुन मानकर बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। अनुमान लगाया गया कि चमगादड़ बिजली के तारों से टकराकर करंट लगने से जमीन पर गिर गया था और दिन के उजाले में उड़ नहीं पा रहा था। देर रात अंधेरा होते ही वह उड़ गया, जबकि एक अन्य चमगादड़ मृत अवस्था में पेड़ से लटका मिला।
