नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इंडिया गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया। नागरिक समूह सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की कि दिल्ली का एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। प्रदर्शनकारी क्लीन एयर इज माई बर्थराइट जैसे नारों के साथ विरोध कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | A resident of Delhi says, "The AQI is touching heights… We are being evacuated and not allowed to protest peacefully here… Common people are dying. Yet the government is not designing any policies and hiding the data. They are sprinkling water at the data… https://t.co/TLtClPblVp pic.twitter.com/tMJmxQAa0X
— ANI (@ANI) November 9, 2025
हालांकि इंडिया गेट इलाके में धारा 163 लागू है जिसके कारण यहां पर प्रदर्शन नहीं कर सकते थे, इसी वजह से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। वायु प्रदूषण के लिए प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग नजर आ रहे थे। इस दौरान लोग प्रदूषण की समस्या को लेकर परेशान नजर आ रहे थे।
VIDEO | People hold protest at India Gate against air pollution in Delhi.
A protester says, "Private monitors show that the air quality index has crossed 999 at several locations. Instead of taking concrete action, authorities are shutting down a peaceful protest. What are… pic.twitter.com/xsiRJOExm5
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2025
#WATCH | Residents of Delhi protest at India Gate, demanding that the government formulate policies to curb air pollution in the National Capital region. pic.twitter.com/d04vjUd67X
— ANI (@ANI) November 9, 2025
वहीं उनमें काफी नाराजगी भी दिख रही थी, प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जहां कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स 391 रहा। इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन का स्थल नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जंतर मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल घोषित किया गया है। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करें। यदि वे जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आवेदन देकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। यहां भीड़ जुटाना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।
