पूरे दिन छायी रही धुंध, वाहन चालकों को हुई परेशानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कड़ाके की ठंड से लोग कंपकंपाने लगे। बीते दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन धुंध सी छाई रही। अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे। कई स्थानों पर अलाव जलाकर लोग तापते दिखे।
बुधवार को पारा काफी लुढक़ गया। जिससे लोग कांपने लगे। कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि लोग ठंड के चलते घरों से बाहर निकलने से ही परहेज कर रहे हैं। सर्दी में कामकाज भी करना मुश्किल हो रहा है। इस सर्दी से मनुष्य के अलावा पशु पक्षी भी परेशान हैं। वह भी अपना ठौर ठिकाना ढूंढते दिखे। सर्दी के चलते दुकानों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सरकार कार्यालयों में लोग ब्लोअर अथवा हीटर से तापते देखे गये। सर्दी के चलते छोटे बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गयीं। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है। हाथों में ग्लब्स न हेलमेट न लगा होने से उन्हें सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी की चपेट में आकर लोग खांसी, जुकाम के शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे सर्दी का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में जरा सी लापरवाही छोटे बच्चों पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में बच्चों को निमोनिया का खतरा ज्यादा होता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का पूरा दिन अलाव तापकर गुजर रहा है।
कडक़े की ठंड में लोगों का हाल बेहाल, नहीं निकली धूप
