फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करिअप्पा ग्राउंड पर आर्मी-डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेंटर कमांडेंट ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर जवानों को याद किया।
जानकारी के अनुसार राजपूत रेजीमेंट के करिअप्पा ग्राउंड पर हर 15 जनवरी को आमी-डे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की सर्दी में सुबह काफी संख्या में सैनिक करिअप्पा ग्राउंड पर एकत्र हुए। सेंटर कमांडेंट एच.एस.संधू ने वीर सपूतों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किया। सभी जवानों ने दो मिनट का मौन रख वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही साथ सेंटर कमांडेंट ने सभी जवानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि वह अपने अंदर देश भक्ति का जज्बा कम न होने दें। इस मौके पर सैन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
आर्मी-डे पर वीर जवानों को किया याद
