
पूर्व प्राचार्य मनमोहन गोस्वामी सहित ४१ शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व विधायक एवं इलाहाबाद विश्व विद्यालय से अर्थशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले स्व0 विमल प्रसाद तिवारी की १७वीं पुण्यतिथि गुरुवार को अग्रवाल सभाभवन में मनायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने पति का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंची। उन्होंने ऑडियों द्वारा संदेश देकर श्रोताओं को सम्बोधित किया। इस वर्ष का प्रोफेसर प्रमोद चन्द्र मिश्र सम्मान भारतीय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा0 मनमोहन लाल गोस्वामी को दिया गया। स्मृति चिन्ह व सम्मान राशि से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि के रुप में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि स्व0 विमल प्रसाद तिवारी जनपद का नहीं प्रदेश की स्वच्छ छवि के पे्ररणा श्रोत थे। सांसद ने कहा कि मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत स्व0 तिवारी के सिद्धांतों पर चलते हुए की। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि तिवारी जी मेरे परिवार के गौरव थे और हमेशा अभिभावक के रुप में मार्ग दर्शन देते थे। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि स्व0 तिवारी दल के नहीं दिलों के नेता थे। स्वागताध्यक्ष समाजसेवी राजा शमसी ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की ४१ शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री बिटाना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, प्रीती तिवारी, संजय गर्ग, कार्तिकेय तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान सचिव आदेश तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, सब्बीर खां, स्पर्श मिश्रा, नारायण त्रिवेदी, दिनेश प्रताप सिंह, मोहन अग्रवाल, तनमय मिश्रा, विवेक अग्निहोत्री, सभासद अतुल शंकर दुबे, फिरोज खान, अनिल अग्निहोत्री, फैसल शमसी, मुन्ना भाई, सुनील अग्रवाल, प्रभात अवस्थी, अंकुर राजपूत, अन्नू शुक्ला, अरविन्द पाण्डेय, आशीष सिंह, अतुल मिश्रा, दीपक कटियार, डा0 मनोज मेहरोत्रा, सुधांशू दत्त द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
