नगर पंचायत की लापरवाही से वार्ड नम्बर 13 के लोग संक्रमण की चपेट में

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत पर लापरवाही के चलते वार्ड नम्बर १३ में संक्रमण बीमारी फैलने से कई लोग इसकी चपेट में आ गये। इसी वार्ड के रहने वाले युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर क्षेत्र में फैल रही संक्रमण बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा का छिडक़ाव व दवा वितरण कराये जाने की मांग की है।
उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष विकाश बाबू शाक्य पुत्र महेन्द्र सिंह शाक्य निवासी तिराहा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बताया कि नगर पंचायत नवाबगंज के वार्ड 13 नेहरू नगर में दो सालों से संक्रामक दवाई का छिडक़ाव नहीं हुआ है। जिससे बीमारियां चरम सीमा पर है। बच्चे व अन्य नागरिक डेंगू और मलेरिया से पीडि़त हो रहे है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से इस संदर्भ में कहा, लेकिन उन्होंने इसे अनसूनी कर दिया। नगर पंचायत इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे क्षेत्र में दिन पर दिन लोग बीमार होते जा रहे है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि क्षेत्र में दवा का छिडक़ाव व लोगों को नि:शुल्क दवायें दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *