विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील सदर के प्रांगण में समय 12:30 बजे मध्यान्ह से किया गया। इस साक्षरता शिविर द्वारा स्थानीय स्तर के लोगों को मध्यस्थता अभियान की जानकारी देकर निस्तारित होने वाले मामलों को मध्यस्थता केन्द्र में सन्दर्भित कराने के लिए जागरुक किया गया। निस्तारित होने वाले मामलों के बारे में बताया गया है। जिसमें वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलु हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी के मामलों के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में सन्दर्भित कर निस्तारण कराने के लिए अपील की। कार्यक्रम का संचालन जवाहर सिंह गंगवार अधिवक्ता मध्यस्थ पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार षष्ठम सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभारी तहसीलदार कायमगंज अनवर हुसैन, अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन विशेश्वर दयाल यादव, खुशनवाज खाँ एवं अन्य पराविधिक स्वयं सेवक एवं वादकारीगण ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *