ईंट बनाने हेतु मशीन से मिट्टी खुदाई करने की मिली छूट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में संचालित ईंट भ_ों की एकमात्र शीर्ष प्रतिनिधि संस्था उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के तत्वाधान में जनपद ईंट निर्माता संघ ने ईंट मिट्टी खुदाई में हस्तचालन शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विगत कई वर्षो से ईंट मिट्टी खुदाई में जिला प्रशासन, पुलिस, लेखपाल आदि के द्वारा जनपद के भट्टे वालों का निरन्तर उत्पीडऩ किया जा रहा था। जिसकी शिकायत जिला स्तर पर व मुख्यालय स्तर पर की गई। जिले में हो रहे भट्टे वालों के उत्पीडऩ की शिकायत प्रदेश समिति के माध्यम से ्र मुख्यमंत्री तक की गई थी। मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को समस्या का समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया। 10 अक्टूबर को सरकार की कैबिनट बैठक में स्वीकृत हो जाने के बाद ईंट मिट्टी खुदाई के नियमों में परिवर्तन कर मशीन से 02 मीटर तक मिट्टी खुदाई करने की छूट दी गई है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कृष्णदत्त द्विवेदी एवं महामंत्री सुग्रीव सिंह गंगवार द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टा स्वामी सरकार को एडवांस विनियमन शुल्क के रूप में राजस्व भी जमा करते हैं। इसके बावजूद ईंट मिट्टी खुदाई के समय स्थानीय पुलिस, लेखपाल आदि के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली डम्पर आदि को बन्द कर जनपद के भट्टे वालों का उत्पीडऩ किया जाता था। जिसकी जानकारी हमने अपनी प्रदेशीय संस्था उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति को दी। प्रदेश समिति द्वारा संज्ञान में लिये जाने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने विभागीय स्तर पर शासन स्तर पर जानकारी देते हुये समाधान निकालने का प्रयास किया। इस अवसर पर नारायण प्रसाद अग्रवाल, दिनेश वावू श्रीवास्तव, रामसिंह, अजय माहेश्वरी, ठा0 संजीव सिंह, पेशकार यादव, राजीव यादव, महेन्द्र कटियार, विनोद कटियार, कृष्णा रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *