खुदागंज चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएम से मांगी अनुमति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोक सेवक पद का दुरप्रयोग करने वाले उपनिरिक्षक खुदागंज चौकी इंचार्ज के विरूद्ध न्यायालय में वाद चलाने के लिए पीडि़त ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अनुमित की मांग की।बीते 12 सितम्बर को अतुल किशोर पाण्डेय निवासी श्रंगीरामपुर ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसकी जांच खुदागंज चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा आईजीआरएस पर मनगड़ंत ढंग से अपने पद का दुरप्रयोग किया है। पीडि़त ने बताया है कि वर्ष 1977 को अन्नपूर्णा से जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन का मुकदम न्यायालय में विचाराधीन है और स्थगन आदेश है। उसके बावजूद जमीन पर मनोज कुमार अवस्थी व उनके पुत्रगण कब्जा कर रहे थे। विरोध करने मेरे भाइयो के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाना कमालगंज में दर्ज है। जिसकी विवेचना कर न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की। जिसमें न्यायालय ने पुन: विवेचना का आदेश जारी कर दिया है। उक्त मामले में विवेचना प्रचलित है जांच आख्या में विवेचक ने आईजीआरएस पर मनगंढ़त कहानी बनाकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आख्या प्रस्तुत की है। पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *