फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहिया अस्पताल पुरुष और महिला ने पिछले वर्ष की तरह इस साल भी कायाकल्प अवार्ड में अपना परचम लहराया। सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर शुरू की गई। कायाकल्प अवार्ड योजना से स्वास्थ्य इकाइयों का कायाकल्प हो रहा है। वहीं इसमें सहयोग करने वाले चिकित्सक व कर्मचारियों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
जनपद के दोनों चिकित्सालय डॉ0 राम मनोहर लोहिया महिला और पुरुष चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ था। कायाकल्प अवार्ड में बेहतर प्रदर्शन पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल क्वालिटी एश्योरेंस डॉ0 दलवीर सिंह का कहना था कि वह गौरान्वित महसूस कर रहे हैं कि जनपद के सभी चिकित्सालयों ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अस्पताल का सर्वेे किया गया था। इस दौरान एसीएमओ दलवीर सिंह ने कहा था कि इस उपलब्धि ने बता दिया है कि दोनों चिकित्सालयों की गुणवत्तापूर्व स्वास्थ्य सेवाएं और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं द्वारा जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि शासन की टीम द्वारा जिला अस्पताल का सर्वे किया गया था। विभिन्न प्वाइंट पर अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का मिलान किया गया था। घोषणा हुई तो अस्पताल को भी बेहतर पाया गया। इस दौरान योगदान देने वाले चिकित्सकों का आज लोहिया अस्पताल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीएमएस डॉ0 अशोक प्रियदर्शी ने चिकित्सकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी इमजरेंसी प्रभारी, डॉ0 हरेंद्र चौहान, डॉ0 प्रवीण, डॉ0 नवनीत गुप्ता, डॉ0 वैभव, डॉ0 उदय, फार्मासिस्ट सचिन, संजीव, हरिश्याम, साबिर के अलावा महिला स्टाफ रीना, शायना, अमृता आदि को सम्मानित किया गया।
कायाकल्प एवार्ड के लिए चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
