समृद्धि न्यूज। रूस की अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि कुछ देर पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 49 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
रूस के अमूर इलाके में अंगारा एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 49 यात्री सवार थे, रूस की सेना को एक मलबा मिला है, जिसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है।
An-24 crash site in Russia's Far East seen from helicopter — social media footage
49 on board, including 5 children and 6 crew — no survivors reported
Malfunction or human error considered as possible causes https://t.co/pLMgFY7kBG pic.twitter.com/rU5VWLOnXH
— RT (@RT_com) July 24, 2025
यह प्लेन कुछ घंटे पहले रडार से गायब हो गया था। प्लेन कै्रश में सभी 49 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एन-24 कोड से संचलित हो रहे इस प्लेन 5 बच्चों समेत 43 यात्री सवार थे, वहीं 6 चालक दल के सदस्य भी विमान में मौजूद थे। इंटरफेक्स न्यूज के मुताबिक विमान को टिंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पहले प्रयास में यह सफल नहीं हो पाया, जिसके बाद पायलट ने इसे फिर से उतारने की कोशिश की, लेकिन विमान 15 किमी दूर जाकर क्रैश कर गया। विमान का मलबा एक जंगल में मिला है। एक बयान में टाइंडा एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया है कि विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर के कू्र ने इलाके के हवाई सर्वे के बाद बताया कि हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। रूसी आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन मंत्रालय ने आगे और कोई जानकारी नहीं दी।
