फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस पर रेलवे रोड स्थिति एक सिनेमा हॉल में कराटे एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य योगेश तिवारी व आरके बाजपाई, जिला स्काउट गाइड मास्टर चमन शुक्ला, किशोर कल्याण बोर्ड जज सुमन राठौर, संरक्षक लालजी सक्सेना, अनुपम यादव, जिला कराटे संघ के अध्यक्ष अंजुमन कुमार दुबे रहे। कई स्कूल के लगभग 200 बच्चो ने भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराटे संघ व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे ने किया। कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्रबल भारद्वाज, आयुष देवकर, वैभव भारद्वाज, आर्यन, अंशिका, चेतन सिंह, आर्य दुबे, वैष्णवी चतुर्वेदी, अनिकेत, आरुषि, अरब, अनन्या भारद्वाज, संजन, बृजंगना, आदित्य कुमार, आस्था व पाखी सक्सेना ने प्राप्त किया। वहीं सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी वीर प्रताप सिंह, अक्षत, प्रिंसेस राजपूत, गैरेज, लक्ष्य सक्सेना, सम्राट, आराध्या गुप्ता, ममता राजपूत, प्रधुममन, अनिका, नैतिक, रिद्धि, दिशा, शौर्य प्रताप सिंह, उमंग तिवारी ने प्राप्त किया। अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कोच पारस भारद्वाज व पुष्कर भारद्वाज और आरती भारद्वाज को बधाई दी। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में पुष्कर भारद्वाज, अर्पिता भारद्वाज, कृष्ण गुप्ता व जज की भूमिका में पाखी सक्सेना, उमंग, अभय मिश्रा ने निभाई। वहीं मिथलेश अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा संघ और बच्चों की मदद करती रहूंगी। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गायत्री इंटरनेशनल स्कूल नियर गुडग़ांव देवी ने प्रथम स्थान, पुष्कर कराटे एकेडमी ने दूसरा व मदर मेमोरियल स्कूल मोहम्दाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन हर्षित मिश्र ने किया।
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने हासिल किये गोल्ड मेडल
