पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, रैंकिंग में नंबर-1, ट्रंप काफी पीछे

समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री मोदी देश में तो खासे लोकप्रिय हैं ही, अब दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता सिर चढक़र बोल रही है। एक सर्वे में पीएम मोदी को लोकतांत्रिक देशों के लोकप्रिय नेताओं की सूची में पहले नंबर पर रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं। बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी जुलाई 2025 की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है। यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच किया गया और इसमें 20 से अधिक देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45 प्रतिशत से कम अपू्रवल के साथ आठवें स्थान पर हैं। पीएम मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन पूरे कर लिए हैं। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में भाग लेने वाले 75 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को एक लोकतांत्रिक विश्व नेता के रूप में पसंद किया। 7 प्रतिशत लोग कोई राय नहीं बना पाए, जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नापसंद किया। इस लिस्ट में दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग हैं। उन्हें 59 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। 13 प्रतिशत लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जबकि 29 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नापसंद किया। म्युंग के लिए दूसरा स्थान हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *