पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

पेरिस पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचने के बाद आज भारतीय दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी पैरा एथलीट्स से हंसी मजाक करते नजर आए। उन्होंने इतिहास रचने वाले एथलीट्स और उनके कोच की जमकर तारीफ की। पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीट्स मंगलवार को देश लौटे थे। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य समेत 29 पदक जीते थे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था। टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था, जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान पर रहा। भारत इस बार पेरिस में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे हासिल भी किया, लेकिन अब भारत ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

आपके समर्थन के लिए शुक्रिया सर…’

पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली शूटर अवनी लेखरा ने पीएम मोदी को अपनी जर्सी भेंट की. इस जर्सी पर लिखा था- आपके समर्थन के लिए शुक्रिया सर… वहीं, इस दौरान गोल्ड मेडल विनर सुमित अंतिल को पीएम के साथ मजाकिया अंदाज में देखा गया. पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों ने पीएम मोदी के साथ अनुभव को साझा किया. साथ ही इन एथलीटों ने बताया कि पैरा स्पोर्ट्स की बेहतरी के लिए क्या किया जा सकता है?

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास…

बताते चलें कि पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने 7 गोल्ड मेडल के अलावा 9 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इससे पहले भारत ने टोक्यो में 19 मेडल जीते थे. टोक्यो पैरालंपिक में भारत 24वें नंबर पर रहा था, जबकि इस बार मेडल टेली में 18वें स्थान पर रहा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *