पीएम मोदी मेरे दोस्त, डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान

समृद्धि न्यूज। ट्रंप ने हाल ही में भारत-रूस तेल व्यापार को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत अब रूस के साथ तेल व्यापार को सीमित कर देगा, हालांकि पिछले महीने से ट्रंप इस मुद्दे पर कई दावे कर चुके हैं। इससे पहले भी ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान भारत से जल्द ट्रेड डील पूरा होने के संकेत दिए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते लंबे समय से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते आए हैं। अब ट्रंंप ने एक बार और पीएम मोदी को दोस्त और महान शख्स बताया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं और वह मेरे मित्र हैं, हम बातचीत करते हैं और पीएम मोदी चाहते हैं कि मैं भारत जाऊं। वहीं जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह अगले साल भारत यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया हां, हो सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वह मेरे दोस्त हैं, और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका पता लगा लेंगे, मैं जाऊंगा..प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाउंगा। अगले साल भारत यात्रा की अपनी योजना पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह हो सकता है हां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *