पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की बात

समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। दोनों नेताओं के बीच तकनीक, डिफेंस और एनर्जी में सहयोग को लेकर बातचीत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी और ट्रंप दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट कार्यक्रम के तहत साझेदारी को मजबूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही साझा हितों को आगे बढ़ाने और आपसी संपर्क जारी रखने का निर्णय लिया। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार बढ़ाने के लिए गति बनाए रखना आवश्यक है। इसके साथ ही दोनों ने यह भी माना कि आने वाले समय में दोनों देशों को नई तकनीकों, रक्षा और सुरक्षा में आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

Narendra Modi
@narendramodi
Had a very warm and engaging conversation with President Trump. We reviewed the progress in our bilateral relations and discussed regional and international developments. India and the U.S. will continue to work together for global peace, stability and prosperity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *