समृद्धि न्यूज। पीएम मोदी चीन के दौरे पर हैं, जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले। इसके बाद से पूरे चीनी सोशल मीडिया पर वह छा गए। खासकर पुतिन की कार में बैठने के बाद तो वह चीनी सर्च इंजन और चीनी ट्विटर वेइबो पर टॉप ट्रेंड करने लगे। चीन में एससीओ समिट के दौरान शी जिनपिंग, पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि तीन महाशक्तियों के मिलन से अमेरिका को मिर्ची लगना तय है। क्योंकि अमेरिका ने हालही में भारी टैरिफ लगाए है, जिसके बाद से दुनियाभर में ट्रंप के इस कदम के खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में रूसी नेता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बादए राष्ट्रपति पुतिन और मैं अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल पर एक साथ गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान करीब 45 मिनट तक कार में बैठकर गोपनीय बातचीत भी की। सूत्रों के मुताबिक, पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का दस मिनट तक इंतजार किया है, जिससे वो उनके साथ उनकी गाड़ी में जा सकें। जब पीएम मोदी पुतिन की कार में बैठे, तब से ही वो चीनी ट्विटर वेइबो पर ट्रेंड करने लगे। मोदी ने पुतिन की कार ली, ये वेइबो पर अभी नंबर वन ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा चीनी सर्च इंजन पर भी अभी सबसे ज्यादा सर्च ट्रेंड पीएम मोदी ही है। मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें कीं। यह टॉप ट्रेंड में है,चीनी लोग बस उनकी ही बातें कर रहे हैं।
पीएम मोदी का जलवा, चीन में भी छा गए, पुतिन के साथ कार में बैठ कर गये होटल
