पुलिस पर पत्रकार व उसकी पत्नी को पीटने का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घटना की वीडियो बनाने के दौरान पत्रकार के साथ अभद्रता व मारपीट की घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पीडि़त ने शहर कोतवाली के दो सिपाहियों पर मारपीट व मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक देने का आरोप लगाया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी शानू खां पुत्र मुजफ्फर हुसैन ने मुख्यमंत्री सहित कई आलाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। जिसमें दर्शाया कि मंगलवार को मोहल्ला डबगिरान में शहर कोतवाली के सिपाही अंकित, मनोज चौधरी एक युवक को पकडक़र पीट रहे थे। इस दौरान मैंने इस घटना की वीडियो बनाने लगा, तभी सिपाही मुझसे व मेरी पत्नी को मां-बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर मोबाइल छीनकर वीडियो डिलिट कर जमीन पर पटक दिया। मुझे व मेरी पत्नी के साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जब कोतवाली गये तो वहां भी मेरी सुनवाई नहीं हुई। पीडि़त ने मुख्यमंत्री के अलावा डीएम, एसपी को भी शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *