50 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले 6 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने 50 लाख के सील पैक मोबाइल, साढे़ दस लाख की नकदी, 2 लैपटॉप, एक ब्रेजा कार समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए है. 15 दिन पूर्व कंटेनर से इलेक्ट्रॉनिक लॉक को यू ट्यूब की मदद से तोड़कर करीब 800 मोबाइल चोरी किए गए थे. पुलिस ने मोटोरोला कंपनी के 202 न्यू मोबाइल बरामद किए है. तीन आरोपी इस मामले में अभी फरार है. कंटेनर चालक की सांठगांठ से 1.75 करोड़ का माल कंटेनर से पार किया गया था. वहीं अब इस मामले में इकदिल पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्वलांस टीम को सफलता हाथ लगी है. एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है.

दिल्ली से कलकत्ता जा रहे कंटेनर का डिजिटल लॉक तोड़कर एक करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल फोन चोरी के मामले में पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार किया है. इनमें से मास्टरमाइंड कंटेनर ड्राइवर भी शामिल है. जिसने चोरी की योजना बनाई थी. गिरफ्तार चोरों के पास से मोटोरोला कंपनी के 202 मोबाइल फोन, एक ब्रेजा कार, दस लाख पचास हजार रुपए, प्लास, चार पेचकस,चार टेस्टर,एक डिजिटल लॉक,एक सील, तीन रिपिट मशीन,एक टूल बॉक्स,दो बैटरी छोटी व बड़ी, दस पकिट बैट्री,एक ड्रिल मशीन व लोहे की छह बिट, एक ड्रिल चार्जर, दो लैपटॉप बरामद की है किया है. गिरफ्तार चोर एटा, अलीगढ़ और उन्नाव के रहने वाले हैं.जीपीएस से इटावा में चोरी होने का पता चलाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मैनेजर दुर्गेश मिश्र ने थाना इकदिल पर सूचना दी कि वह फर्म मेडालियन ट्रांसलीन एलएलपी में ट्रांसपोर्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. फर्म का कंटेनर 28 दिसंबर को दिल्ली स्थित डिपो से माल को लोड करके कोलकाता जाने के लिए निकला था. कंटेनर 21 करोड़ रुपए का मोबाइल फोन लोड था. लेकिन 31 दिसंबर को जब कोलकाता डिपो में कंटेनर पहुंचा तो उसमे से एक करोड़ 75 लाख रुपये का मोबाइल फोन कम पाए गए. गाड़ी पर लगे जीपीएस को चेक करने पर पाया गया कि ड्राइवरों द्वारा इटावा में थाना इकदिल क्षेत्र में स्थित नारायण ढाबा पर गाड़ी को काफी देर तक रोककर इलेक्ट्रॉनिक ताले के साथ छेड़छाड़ की गई थी. एसएसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू की.

एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया. पुलिस ने हाईवे पर स्थित ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कर मैन्युअल और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले चोरों को चिन्हित किया. इसी कड़ी में पुलिस को घटना से संबंधित लोग कार से कानपुर की ओर से इटावा की ओर आने की सूचना पर तत्काल बिरारी पुल के पास सघन चेकिंग करना शुरू किया. इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया. लेकिन पुलिस को देख कर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया. पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कार में सवार छह लोगों को पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *