Headlines

हत्या में नामित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार वादी उमेश चन्द्र पुत्र मुनीम सिंह निवासी ग्राम रामनगर पुठरी ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा कि रंजिशन शनिवार समय लगभग 3:00 बजे गांव के ही ओमकार सिंह अपने पुत्र सतनाम सिंह, सत्यवीर उर्फ शेर सिंह, अनार सिंह पुत्रगण ओमकार सिंह व नाती अमर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सतनाम सिंह एक राय होकर लाइसेंसी व नाजायज असलाहों के साथ पीडि़त के घर पर चढक़र आये और गाली-गलौज करते हुये अपने हाथ में लिये जायज व नाजायज असलहों से फायरिंग करने लगे। सतनाम सिंह पुत्र ओमकार ने एक गोली वादी के पुत्र आकाश कुमार पुत्र उमेश चन्द्र को मारी व दूसरी गोली अनार सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने वादी की पुत्री पलक पुत्री उमेश चन्द्र को मारी व तीसरी गोली अनार सिंह के कहने पर सत्यवीर सिह उर्फ शेर सिंह पुत्र ओमकार सिंह व अमर सिंह उर्फ सोनू ने महावीर सिंह पुत्र राम प्रकाश के मारी। इस घटना में वादी के पुत्र आकाश की मौत हो गयी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमकार सिंह, सतनाम सिंह, सत्यवीर उर्फ शेर सिंह, अनार सिंह व अमर सिंह उर्फ सोनू के विरुद्ध मु0अ0सं0-145/2025 धारा-103(1), 109(1), 333, 352, 351(2), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त ओमकार सिंह पुत्र तेजराम निवासी ग्राम रामनगर पुठरी थाना नवाबगंज को रामनगर तिराहे के पास से ०8:5० ए.एम. पर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *