पुलिस ने आठ वारण्टी किये गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों व वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 08 वारण्टी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। इन वारंटियों में मोहम्मद कामिल पुत्र सलीम निवासी 2/7 सुतहट्टी निकट घुमना बाजार, रीतेश पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी रेशमा कलर निवासी कम्पनी के सामने गली सदवाड़ा, अनिल कुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर निवासी चीनीग्राम, कौशल किशोर उर्फ प प्पू पुत्र जुगल किशोर निवासी बागरूस्तम, देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी सिन्धी कालोनी सरदार खां, दिलीप कुमार पुत्र श्री मुन्नालाल निवासी दरीबा पश्चिम, सुखवासी पुत्र भजनलाल निवासी अंगूरीबाग, इन्तिजार अली पुत्र इश्तियार अली निवासी जंगबाज खां कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आशु कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेविल अंकित पवांर, कांस्टेविल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेविल सुनील कुमार, कांस्टेविल अनिल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *