सिटी गार्डन के निकट मिला पालीथिन में लिपटा नवजात शिशु का शव

लोगों में चर्चाएं कहीं किसी कलयुगी मां का कारनामा तो नहीं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। इसे नवजात शिशु का दुर्भाग्य कहें तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि ऊपर वाले ने नवजात शिशु को एक मां की कोख से दुनिया में भेजा, लेकिन कलयुगी मां ने नवजात शिशु को दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही उसे मौत की नींद सुलाकर पॉलिथीन के सहारे फेंक दिया। आखिरकार भगवान द्वारा भेजा गया एक नवजात शिशु दुनिया देखने से पहले ही कलयुगी मां के हाथों कॉल के गाल में समा गया, जो नगर क्षेत्र में आम लोगों की जुबान पर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
घटना के संबंध में बताया गया शमशाबाद थाना चौराहे के निकट स्थित सिटी गार्डन जहां रविवार की सुबह गुजरने वाले लोगों को एक काली पन्नी संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आई, तो लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। यह सूचना नगर में जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ लग गयी। भीड़ में कुछ संभ्रांत लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना की जांच पड़ताल की तो पता चला उक्त काली पन्नी में लिपटा नवजात शिशु का शव है। जो किसी अभागन मां ने सामाजिक बदनामी से बचते हुए रात के अंधेरे में फेंककर फरार हो गई। मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ में तरह-तरह की चर्चाये थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *